क्या
आपका कोई
प्लाट है
और आप
उसमे अपना
घर बनाने
की सोच
रहे है?
तो बेफिक्र हो जाइये हम आपको सीखाएँगे की आप अपने सपनो के घर को बिना किसी की सहायता के कैसे बना
सकते
है |
“तो अपने घर का नक्शा बनाने के लिए तैयार हो जाइये – क्योंकि आप अपने घर का नक्शा खुद से बना सकते है |”
हम इस ब्लॉग के माध्यम से
आपको ये बतायेंगे की किस तरह आप अपने घर की प्लानिंग कर सकते है | जो आपके लिए हर
तरह से अनुकूल हो और वास्तु के हिसाब से भी आपके लिए ऊपयुक्त हो |
आज हम 30 फीट
X 30 फीट के प्लाट के बारे में बात करेंगे जिसमे हम 2 बेडरूम अटैच्ड टॉयलेट, किचन, पूजा घर, ड्राइंग रूम, डाइनिंगएरिया, एक कॉमन
टॉयलेट, इसटेअर रूम इसके साथ सिटींग एरिया भी आपको मिलने वाला है तो चलते है और
देखते है किस तरह से हम अपनी प्लानिंग को अंजाम देते है |
अगर हम बात करे वास्तु शास्त्र
की और हम वास्तु के आधार पर अपने प्लाट का डिजाईन करना चाहते है तो वह पर बहुत सारीबाते
हमको देखनी होती है जैसे की आपका प्लाट ईस्ट फेसिंग है या साउथ फेसिंग है या कोई और
भी हो सकता है में आपको इस इमेज
के द्वारा जो की आप यहाँ देख रहे है की हमारे किस कार्नर पर क्या होना चाहिए और किया नहीं होना चाहिए इत्यादि तो इससे आपको काफी कुछ समझ आ जायेगा अगर आप अपने घर को वास्तु के हिसाब से बनाना चाहते है|
लेकिन हमेशा एसा नहीं होता ज्यादातर मध्यमवर्गीय परिवारों मेंप्लाट खरीद फरोख्त के समय एसा होना संभव नहीं होता है और सभी प्लोटो में वास्तु के अनुसार घर नहीं बनाये जा सकते हा अपनी सुविधा अनुसार जरूर बनाये जाते है में आपको किसी और प्लाट का वास्तु के अनुसार उसकी प्लानिंग करके बताऊंगा तो अभी हम अपने घर की प्लानिंग को करते वक़्त किन किन बातो का धयान रखते है उन बातो को सीखते है एसा करने से आप हमेशा अपनी प्लानिंग को सही से कर पाएंगे और कोई भी नुकसान होने से बच पाएंगे |
देखिये अगर में आपसे ये कहू के आप पूरी तरह से वास्तु भी और आर्किटेक्चर भी पूरा कर लेंगे तो एसा करना संभव तो नहीं हा काफी हद तक आप उन चीजो के बारे में जान लेंगे ये बाते आपको अपने घर को बनाते समय आपको काफी काम आने वाली होंगी |
<<<<<<<<<<<<<<<
आगे हम लोग धीरे धीरे लेकिन सटीक तरीके से अपने प्लान का एलिवेशन किस
तरह से हमारा घर सामने से दिखने वाला है और बन्ने के बाद केसा लगेगा ये
जानेगे |
>>>>>>>>>>>>>
तो सबसे पहले हम देखते है की हमारा ग्राउंड फ्लोर का प्लान केसा दिखता है और उसको किस तरह से बनाया जाता है, एक घर को बनाते समय हमारे घर में हमारी जरूरत रहने के लिए किया किया हो सकती है तो आइये देखते है और सब बातो का ऑब्जरवेशन करते है की क्या कोई चीज छूट तो नहीं गई है |
दूसरा एक घर के लिए जो सबसे अहम् बात होती है वो है उस घर का जीना या सीढ़ी और इसके साथ ही वाशरूम और वेंटिलेशन आपके कमरे हवादार है या नहीं है आपको प्रॉपर लाइट मिल प् रही या नहीं या फिर कॉलम हमारे लिए कोई अवरोध तो पैदा नहीं कर रहे है |
v इन सब बातो को हमें ध्यान रखना होता है तो चलिए प्लान का अवलोकन कर लेते है |
तो उपर बताई गई बातो और प्लान को अपने अच्छे से देख लिया होगा में उम्मीद करता हूँ की आपको सभी अहम् बाते समझ में भी आ गई होगी तो आप जब भी अपने घर या में कहू अपने प्लाट की प्लानिंग करोगे तो आप इन बातो को हमेशा याद रखेंगे ऐसा में भरोसा कर सकता हूँ |
तो चलिए कुछ और जानकारी अच्छे से पढ़ लेते है अब उपर की बातो को ध्यान मै रखते हुए और किया बातो का अवलोकन हमें करना चाहिए देखते है या किन बातो का हमको पता होना चाहिए उन्हें देखते है
- सबसे पहले -
ग्राउंड फ्लोर की प्लानिंग
- ü किचन
- ü वाशिंग एरिया या ओपन टू स्काई या शाफ़्ट आप जिस नाम से भी इन्हें जानते हो
- ü स्टोर रूम
- ü मास्टर बेड रूम
- ü सीढ़ी
- ü डाइनिंग एरिया
- ü ड्राइंग रूम
- ü कॉमन टॉयलेट
- ü मंदिर
- ü लॉन
- ü ओपन एरिया
- ü या फिर दुसरे बेडरूम
- ü मुमटी
किचन:-
किचन किसी भी घर का एक महतवपूर्ण हिस्सा होता है तो जाहिर सी बात है की हमको इस की लोकेशन को भी तय करना है
· दक्षिण-पूर्व वास्तु के आधार इसका पहला विकल्प है
· उत्तर-पश्चिम वास्तु के आधार इसका दूसरा विकल्प है
अब ये बाते हमारे प्लाट या फिर हमारी अनुकूलता के आधार पर निर्धारित किया जाता है
तो इस प्लान में आप देख सकते है की ये किचन रोड साइड है यहाँ से प्रॉपर पानी की निकासी और पूरी तरह से हमको वेंटिलेशन मिल पायेगा अगर हम वाशिंग एरिया की भी बात करे तो आउटलेट यहाँ बहुत ही अच्छा मिलेगा न कोई अवरोध उत्पन्न होगा
इस किचन के बहार हम वाश बेसिन भी प्लेस कर सकते है जो सभी तरह से उपयुक्त है |
अगर एसा स्पेस नहीं मिल पता है तो एसी कंडीशन में ये ध्यान रखना होगा की
हमारी किचन में पूरी तरह से एयर का वेंटिलेशन होना चाहिए प्रॉपर रौशनी आनी चाहिए किचन का वाश बेसिन आपके उस तरफ हो जब आप कोई बर्तन वगेरह धोये तो आपका मूवमेंट सही रहे पानी की निकसी सही से हो इसके लिए आपको में किचन का लेआउट दिखाता हूँ
इसको हम किचन ट्रायंगल कहते है इसमें हमें 3 बातो का ध्यान रखना होता है
१) खाना तैयार करने वाला गैस स्टोव
२) वाशिंग एरिया (किचन सिंक)
३) refrigrator
इस ट्रायंगल के हर एक लेंग्थ 1.2 मीटर x 2.7 मीटर कम से कम होनी चाहिए लेकिन ये बात बड़े घर जहा पर स्पेस इतना होगा वही संभव है सो हमको बस मोवमेंट फ्रीली होना चाहिए
वाश एरिया –
वाश एरिया के बारे में मैने आपको पीछे भी बताया है की वो किया होता है तो जेसी जरूरत होती है हम अपने प्लाट मै उसका परयोग करते है लेकिन बहतर ये होता है की हम इसको अपनी किचन के साथ में बनाये ये किचन के साथ ही होना चाहिए और ऐसी जगह होना चाहिए जहाँ से हम किसी रूम की खिड़की निकाल सकें और अगर दोनों एक साथ निकल सकते है तो और भी अच्छा है | वाश एरिया का इस्तेमाल मुख्य रूप से वर्तन मांजने, कपडे धोने के उपयोग मैं आता है और दूसरा कारण यह भी होता है की यहाँ से हवा और रौशनी का भी सही प्रवाह होता है
अब जैसे हमारी किचन रोड साइड है तो इसके लिए हमें अलग से डक्ट एव
O.T.S. (रौशनी एवं हवा के लिए अलग से दिया जाने वाला स्पेस) बनाने की जरुरत नहीं पड़ती है | पानी का आउटलेट और वेंटिलेशन हमें प्रॉपर मिलता रहता है
स्टोर रूम
स्टोर रूम भी किचन का ही एक हिस्सा होता है जिसके लिए या तो किचन मैं ही कहीं स्पेस दिया जाये या फिर किचन के पास ही दूसरी जगह बना दिया जाता है जिससे हमको सामान को परयोग करने में आसानी होती है |
लेकिन अगर किचन का साइज़ बड़ा हो तो हमें स्टोर रूम अलग से बनाने की जरूरत नहीं होती है इसी के अन्दर हम अपने खाद्य पदार्थ रख सकते है अपनी सुविधानुसार.
मास्टर बेडरूम –
कोई भी कमरा मानक दंड के हिसाब से 10x10 का काफी होता है लेकिन अगर हमारे पास स्पेस है तो हम इसको बड़ा भी बना सकते है जेसे -
दक्षिण-पश्चिम लोकेशन मास्टर बेडरूम के हिसाब से काफी अच्छी मानी जाती है अगर हम बात करते है वास्तु की, हमारा बेडरूम उसके हिसाब से बिलकुल ठीक है
iind) हमेशा रूम के अंदर टाइल्स को स्क्वायर में लगाया जाता है जिससे हमरी टाइल्स देखने में आकर्षक लगे बेडरूम के लिए कमरे का साइज़ मानक के हिसाब से कम से कम 12x 12 हो तो बहतर रहता है कम हो तब भी हमें अपने रूम तो बनाने ही होते है | अगर प्लाट एरिया छोटा हो तो मज़बूरी मैं इस से छोटा लेना पड़ सकता है |
हमारे द्वारा इस ड्राइंग मैं बेडरूम का साइज़ 11'0"x11'-6" लिया गया है जो कि मेरे द्वारा बताये गए स्टैण्डर्ड साइज़ से थोडा छोट है जिसका कारण यह है की हमे पास जगह थोड़ी कम है कि ड्रेसिंग एरिया भी हमारे रूम के अन्दर ही है उसके लिए हमने अलग से ड्रेसिंग नहीं दिया हुआ है यहाँ पर बेडरूम के साथ अटैच्ड टॉयलेट बनाया गया है |
एक छोटी सी लेकिन अहम् बात यह है की वास्तु के हिसाब से टॉयलेट और किचन पास-पास नहीं होना चाहिए इसके अंदर हमें थोडा या ज्यादा गैप बनाकर चलना चाहिए |
सीडियों की प्लानिंग –
अगर आप देखे तो हमारी सीढ़ी colckwise डायरेक्शन में घूम रही है जो सभी तरह से ठीक मानी जाती है
Ø सीढियों को हमेशा विषम संख्या में बनाया जाना चाहिए
Ø सीढियों की चोडाई 3 फीट से कम नहीं होनी चाहिए अगर आपके पास जगह ही नहीं है तो बात अलग हो सकती है
Ø हमारी सीढ़ी (riser) यानि के सीढ़ी की उठान जब हम अपना पैर उठाते है को बोलते है वो आप 6” से लेकर 8” तक रख सकते है
Ø (tread) यानि जिस पर हम अपना पैर रखते है उस की चोडाई 9” से लेकर 11” तक रख सकते है
बाकि प्लाट के साइज़ के हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं |
फर्स्ट फ्लोर के लिए सीडियां अगर घर के अन्दर हैं तो उन्हें घर के बीचों-बीच से लेना चाहिए जिसका फायदा यह है कि हम फर्स्ट फ्लोर पर बीच मैं लॉबी बना कर इधर उधर रूम बना सकते है
डाइनिंग एरिया –
कॉमन टॉयलेट -
कॉमन टॉयलेट का हर घर में बहुत महत्व होता है ये घर में रहने वालो और बहार से आने वाले हमारे महमानों के लिए बनाया जाता है अगर कॉमन टॉयलेट न हो तो बहार से आने वाले लोग भी हमारे बेडरूम को उपयोग करेंगे जिसका अंदाजा आप खुद से लगा सकते है की किया ये सही होगा बिलकुल भी नहीं इसका जवाब होगा |
इसके साथ बहार की तरफ एक वश बेसिन होना चाहिए जिससे टेबल पर खाना खाने वालो के लिए हाथो को धोने में आसानी हो अगर स्पेस नहीं है तो आप इसको किचन के बहार भी लगा सकते है इसके साइज़ को आप अपनी जगह के अनुसार रख सकते है |
ओपन एरिया -
ओपन एरिया घर की प्लानिंग मैं इसलिए दिया जाता है जिस से कि घर मैं पर्याप्त उजाला और हवा आती रहे
लॉन -
लॉन एक तरीके का ऐसा स्पेस होता है जहाँ पर हम ग्रीनरी करके वहां पर बैठकर न्यूज़ पेपर पढ़ते-पढ़ते कॉफ़ी का आनंद लिया जा सकता हैं, ताजी हवा ले सकते है और इससे घर का एंट्रेंस सुंदर दिखता है |
तो आपको प्लानिंग करने के बारे में काफी कुछ पता चल चूका होगा इसके बावजूद अगर आपका कोई सवाल है तो मुझसे कमेंट के द्वारा मालूम कर सकते है
इसके अलावा आप मेरे YOUTUBE चैनल पर भी विजिट कर सकते है जहा आपको और अच्छी विडिओ देखने को मिलेगे






jobsgovtlatest.com
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें
if you have any query please let me know